नई दिल्ली।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजतूप ने आत्महत्या कर ली है। उनके सुसाइड करने की खबर से हर कोई शॉक्ड है। फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजतूप ने आत्महत्या कर ली है। अपनी फिल्मों के जरिए जिंदगी जीना सिखाने वाले अभिनेता का इस तरह आत्महत्या कर लेना सभी के लिए काफी शॉकिंग है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई इस खबर को सुनकर शॉक्ड है।
सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. वे 34 साल के थे। सुशांत के दोस्तों ने बताया कि वह डिप्रेशन की वजह से दवाइयां ले रहे थे। बीती रात सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इसके बाद नौकर ने पुलिस को फोन किया। मुंबई स्थित उनके घर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। एक्टर से पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।
आपको बता दें कि सुशांत उन बॉलीवुड सेलेब्स में से एक थे जो न सिर्फ असल जिंदगी में हंसमुख और जिंदादिल थे, बल्कि पर्दे पर एक बेहतरीन अभिनेता भी थे। सुशांत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। लेकिन पिछले कुछ वक्त से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। सुशांत ने आखिरी बार 3 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मां को याद किया था।
सुशांत ने इस पोस्ट में एक तरफ अपनी फोटो लगाई थी और एक तरफ मां की। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'आंखों के आंसुओं से अतीत धुंधला रहा है और गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही।'।
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली. इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था. वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी। इस फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था।