जमशेदपुर।
जमशेदपुर में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी है। जहां बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग स्थित गरूड़बासा के जंगल से सड़े-गले अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया।
शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वैसे शव काफी पुराना है और उस से बदबू आ रही है। वहीं आसपास के इलाको के लोगों ने इसकी सूचना बिरसानगर थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव की पहचान करने में जुट गई है।
आपको बता दें कि इससे पूर्व सोनारी भूतनाथ मंदिर के पीछे जंगल से एक व्यक्ति का शव पाया गया था। हालांकि, बाद में शव की शिनाख्त हो गई थी। वही कल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक अज्ञात शव पाया गया था। वही, लगातार तीन दिन से अलग-अलग थाना क्षेत्र में शव पाए जाने लोगों में दहशत है. साथ ही पुलिस भी मामले की गम्भीरता को समझ तफ्तीश में जुट गई है।