झारखंड/कर्नाटक।
देश के दो राज्यों झारखंड और कर्नाटक में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ.
झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई.
झारखंड में आए भूकंप का केंद्र जमशेदपुर ही रहा. भूकंप के बाद लोगों में दहशत पैदा हो गई. लोग डर के चलते घरों से बाहर निकल आए थे।
फिलहाल, दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.