spot_img
spot_img
होमखबरगाजियाबाद से लौटे मजदूर की मौत,संक्रमण की आशंका पर शव उठाने से...

गाजियाबाद से लौटे मजदूर की मौत,संक्रमण की आशंका पर शव उठाने से लोगों ने रोका

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी


देवघर।

जसीडीह थाना क्षेत्र के धरवाड़ीह गांव के बंगबरिया टोला में शनिवार रात को गाजियाबाद से लौटे एक मजदूर की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी। यह जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने संक्रमण की आशंका पर शव अंतिम संस्कार के लिये ले जाने से रोक दिया।

मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस को दी गयी। जानकारी हो कि देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के गोनियासोल गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू पूजहर 29 मई को अपना ससुराल धारवाडीह आया था। दिल्ली के गाजियाबाद में लोहे की फैक्ट्री में वह काम करता था। लाॅकडाउन में बस से गाजियाबाद से ससुराल पहुंचा। इसके बाद ससुराल वाले उसे जसीडीह सीएचसी भेजकर जांच भी करायी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे होम कोरेनटाइन में रहने को कहा था।

शनिवार की देर रात में गुड्डू की तबीयत बिगड़ गयी और मौत हो गयी। घटना की जानकारी जसीडीह थाना व सीएचसी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह को दी गयी। जसीडीह थाने के एसआई संगीता सोय मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ किया। बताया कि मृतक में संक्रमन के कोई लक्षण नहीं थे। इसके बाद मृतक के शव को परिजन दाह संस्कार करने ले गये।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!