जमशेदपुर।
लॉकडाउन के बीच बुधवार देर रात जमशेदपुर गैंगवार से दहल गया। देर रात डॉन अखिलेश सिंह और सुधीर दुबे के गुर्गों का आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना में पांच लोगों को गोली है. सभी को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दो की हालात गंभीर बनी हुई है. कन्हैया सिंह समेत सभी पांच घायल अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य हैं.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये हैं.
जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्लैग रोड के पास दोनों गिरोह के गुर्गों का आमना-सामना हो गया. जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. इस गोलीबारी में अखिलेश सिंह के करीबी बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह के मुंह में गोली लगी है, जबकि चार अन्य साथी भी गोली लगने से घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालात गंभीर बनी हुई है. कन्हैया सिंह के साथी व भगिना भी इस गैंगवार में घायल हो गए है.
गैंगवार की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल से लेकर टाटा मेन अस्पताल में घायलों का जायजा लिया. पुलिस के वरीय अधिकारी ने घटना स्थल से लेकर टाटा मुख्य अस्पताल में मोर्चा संभाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कन्हैया सिंह को तड़ीपार किया हुआ है. फिर भी कन्हैया सिंह शहर में चोरी-छिपे आया करता था. इससे पहले भी उसपर बिस्टुपुर के डीडी पब में गोली चलने की घटना घटी थी. हालांकि तब पुलिस ने गोली चलने की घटना से इनकार किया था.
अखिलेश सिंह से अलग होकर सुधीर दुबे ने बनाया अपना गिरोह
बता दें कि डॉन अखिलेश सिंह के गिरोह से ही अलग होकर सुधीर दुबे ने अपना गिरोह बनाया है. इसमें उसका साथ पंकज दुबे ने भी दिया. इधर जेल में बंद डॉन अखिलेश सिंह के लिए कन्हैया सिंह बाहर में स्क्रैप का धंधा संभालता है. इस सिलसिले में शूटर हरीश सिंह, आलोक भगत का साथ कन्हैया सिंह को मिलता रहा है. डॉन अखिलेश सिंह हर हाल में सुधीर दुबे को रास्ते से हटाना चाहते हैं. ऐसे में इस घटना के बाद आगे भी गैंगवार होने की आशंका है.
कन्हैया सिंह के साथ अखिलेश सिंह के रिश्ते
कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के साथ बागबेड़ा निवासी कन्हैया सिंह ने शूटर के तौर पर काम शुरू किया था.अखिलेश सिंह के जेल जाने के बाद कन्हैया सिंह जमशेदपुर में स्क्रैप का काम करता है.कन्हैया सिंह के साथ पूर्व में सुधिर दुबे भी गैंग में शामिल था.सुधीर दुबे के साथ अखिलेश सिंह की नोंक-झोंक होने के बाद सुधीर दुबे ने अपना नया गैंग शुरू कर लिया था. जमशेदपुर में इन दिनों डॉन अखिलेश सिंह के मुख्य शूटर हरीश सिंह,कदमा निवासी आलोक भगत,और कन्हैया सिंह ने जमशेदपुर में अपनी पैंठ जमा रखी है.