पाकुड़।
पाकुड़ समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक की।
राज्य सरकार के दिशा निर्देश के बाद जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए पर्यावरणीय मानकों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन वेस्ट, बायोमेडिकल वेस्ट, सहित कई ऐसे प्लान हैं, जिसपर व्यापक कार्ययोजना तैयार कर सरकार को भेजा जाना है। इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई, साथ ही कई अहम निर्णय लिए गए। कहा गया कि जिले में पर्यावरण के स्तर में सुधार करने के लिए इनवायरामेंटल प्लान का होना जरूरी है। समिति ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिला एवं प्रखंड स्तरीय पर्यावरण योजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से उस पर कार्य किया जाएगा।
उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यावरण की समस्याओं पर विशेष बल दें और संबंधित कर्मियों को पर्यावरण के संबंध में विशेष जानकारी दें।