spot_img

बाबा बैद्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अब मई के अंतिम सप्ताह में


देवघर।

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य-कला संगम के बैनर तले आगामी 5-6 अप्रैल को बाबा धाम देवघर में आहूत बाबा बैद्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव को कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियातन फिलहाल स्थगित कर दिया गया। स्थिति सामान्य होने पर प्रशासन के निर्देशानुसार मई के आखिरी सप्ताह में आयोजन किया जाएगा जिसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी।

देवघर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नन्दन पहाड़ में होनेवाले महोत्सव में भारत-नेपाल सहित कई देशों के ढाई सौ से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकारों का समागम होनेवाला था। जिनमें दमदार बनारसी, गौरी मिश्रा, अनुपम आलोक, डॉ निकुंज, सहित कई प्रख्यात मंचीय कवियों की भी उपस्थिति होनी थी। दो दिवसीय साहित्य महोत्सव में साझा पद्य सँग्रह काव्य सागर  और गद्य सँग्रह शब्द मुसाफ़िर के अलावा कई एकल पुस्तकों का विमोचन, विराट कवि सम्मेलन, सम्मान, पुरस्कार, नवोदित रचनाकारों के लिए कार्यशाला, झारखण्ड की क्षेत्रीय भाषाओं के उत्थान पर विचार गोष्ठी और साहित्यिक पर्यटन का आयोजन होना है। इन पुस्तकों में सौ से अधिक लब्धप्रतिष्ठ और नवोदित रचनाकारों की उत्कृष्ट रचनाएँ शामिल है। आयोजन की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और कई रचनाकारों के टिकट इत्यादि भी बन गये थे लेकिन कोरोना को लेकर सरकारी निर्देशों के आलोक में आयोजन की तिथि बढ़ा दी गयी है।

साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि साहित्योदय पिछले कई वर्षों से साहित्य के संवर्द्धन और नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने में जुटी है। पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशभर की 33 महिलाओं को साहित्योदय शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्योदय में देशभर के 6 सौ से अधिक साहित्यकार जुड़े हुए हैं। आयोजन को सफल बनाने में मार्गदर्शक सुनील सिंह बादल, ज्ञानवर्धन मिश्र, जयप्रकाश ओझा, उदयशंकर उपाध्याय, भागवत श्यामल,अमिताभ प्रियदर्शी, अनिता सिद्धि, संजय करुणेश, कवि राजेश पाठक, राजेश उपाध्याय, सुरेंद्र मंटू, सिकन्दर मंडल, अनामिका अनु, किशोरी भूषण, प्रतिष्ठा वर्मा, अरुण कुमार पाठक, सुशांत पाठक और शिवम दुबे इत्यादि जोरशोर से लगे हुए हैं।


नारायण

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!