spot_img

देवघर: नगर आयुक्त ने किया हेल्प लाइन नंबर जारी, अब कर सकेंगे निगम संबंधी कोई भी शिकायत 


देवघर।

आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

इसके तहत सफाई कार्य, पथ प्रकाश एवं पेयजलापूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उक्त कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 9508112201 है और इसकी संचालन अवधि प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक है। 
इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर लाॅन्च करते हुए नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहा कि हमारी प्राथमिकता देवघर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए मिल रही सुविधाओं को और भी बेहतर बनाना है, ताकि देवघर नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाया जा सके।    


सुधा हॉस्पिटल

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!