spot_img

राष्ट्रपति के आगमन से पहले वायु सेना के चार हेलीकाॅप्टरों ने एयरपोर्ट पर किया लैंडिंग ट्रायल

Deoghar: सीढ़ी से गिरकर बुजुर्ग की मौत


देवघर। 

29 फरवरी, 2020 को  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन देवों की नगरी देवघर में हो रहा है। उनके देवघर दौरे से पहले गुरुवार दोपहर वायु सेना के चार हेलिकाॅप्टरों ने ट्रायल लैंडिंग किया।

हेलीकाप्टर

जानकारी हो कि हेलीकाॅप्टर लैंडिंग के लिए पूर्व में हीं ब्लू बुक में दिये गए निर्देशों के आलोक में सारी तैयारियां एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी थी।

हेलीकाप्टर

हेलीकॉप्टर लैंडिंग अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस रवि आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थें। इस दौरान चार हेलीकॉप्टरों द्वारा लैंडिंग ट्रायल लिया गया जो पायलटों ने सफल बताया है। इसके पश्चात वायु सेना के अधिकारियों द्वारा हेलीपेड स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।   


त्रिदेव

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!