रांची।
झारखंड विकास मोर्चा केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंकट हॉल में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पास किए गए.
जिसमें 17 फरवरी को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में झारखंड विकास मोर्चा का विलय भारतीय जनता पार्टी में होगा इस पर सहमति बनीं. साथ ही झारखंड विकास मोर्चा से विधायक प्रदीप यादव और विधायक बंधु तिर्की के निष्कासन पर सहमति बनीं, झारखंड विकास मोर्चा विलय उपरांत पार्टी की संपत्ति-परिसंपत्ति विधि पूर्वक संपादन करने की भी सहमति बनी।
विलय कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साथ ही ओम माथुर और वरीय नेता उपस्थित रहेंगे।