spot_img

खेलो इंडिया नेशनल लॉन बॉल झारखंड टीम में देवघर की दो बालिकाओं का चयन


देवघर।

देवघर जिले की होनहार बालिका छोटी कुमारी और सोनी कुमारी गुप्ता का चयन खेलो इंडिया नेशनल lawn ball गेम के लिए झारखंड टीम  से हुआ है.देवघर जिले के लिए यह गर्व की बात है. 

सोनी कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया की छात्रा है और छोटी कुमारी रामा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की छात्रा है. इन दोनों का चयन खेलो इंडिया नेशनल lawn ball गेम के लिए झारखंड टीम से हुआ है . देवघर के दो बेटी देवघर जिले का नाम गुवाहाटी में होने वाले नेशनल गेम खेलो इंडिया जो मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार के द्वारा गुवाहाटी आसाम में आयोजित किया गया है, में हिस्सा लेंगी।

इस गेम के मुख्य अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री किरण रिरिजू होगे। झारखंड से 5 बालिका का चयन किया गया है जो दिनांक 8 जनवरी को आसाम के लिए राँची से रवाना होगी। जिसमें देवघर जिले से यह दो बालिका है।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के दुबे और बाजला कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर निरजा दुबे सहित झारखंड लॉन वॉल के सचिव और एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बच्चियों के चयन पर बधाई दी और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही चयनित छात्राओं से यह उम्मीद जताई है कि झारखंड के बच्चे खेल का अच्छा प्रदर्शन करें और झारखंड के लिए स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड वापस आए। 


राहुल

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!