spot_img

पीएम मोदी की कांग्रेस को खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो ऐलान करे कि पाकिस्तानी …..


साहेबगंज/बरहेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बरहेट में चुनावी सभा की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के मुस्लिमों में भय का माहौल बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश के मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही है। उनके पीछे छिपकर कांग्रेस और उसके चेले-चपाटी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। पीएम ने कहा- मैं आज झारखंड की धरती से कांग्रेस और उनके साथियों को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे घोषणा करें कि पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देंगे, 370 को दोबारा लागू करेंगे और तीन तलाक कानून को रद्द करेंगे। कांग्रेस देश के युवाओं को बर्बाद करने का ये खेल खेलना बंद कर दे। पीएम ने कहा- मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उनमें दम है तो वे देश के सामने कहें कि वे हर पाकिस्तानी को भारतीय नागरिकता देने को तैयार हैं। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को रद करने और वापस करने का एलान करे।

जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथियों के सिर्फ नाम अलग, सोच व कारनामे एक जैसे ही:मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरहेट में चुनावी सभा में कहा कि जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और वामपंथियों के सिर्फ नाम अलग हैं। इनकी सोच व कारनामे एक जैसे ही हैं। इन्होंने झारखंड के निर्माण को लेकर झूठ और डर की राजनीति की थी। झारखंड जब बिहार का हिस्सा था। तब उन्होंने लोगों से झूठ बोला। उन्हें डराया। लेकिन आपके संघर्ष और भाजपा की प्रतिबद्धता के कारण ही आज झारखंड देश के विकास में अहम भागीदारी निभा रहा है। हालांकि आदिवासियों को, पिछड़ों को, दलितों को डराने का काम आज भी कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी वाले पहले की तरह कर ही रहे हैं। मैं सिद्धो कानों की इस वीर भूमि से पूरे जनजातीय समाज को, आदिवासी साथियों को फिर एक बार आश्वस्त करता हूं। आपके जल, आपके जंगल और आपके जमीन पर कोई आंच नहीं आएगी। आपके साथ आपके विश्वास से ही यहां का विकास होगा। 

आपका आने वाला 50 साल का भविष्य तय करने के लिए आनेवाला 5 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण:प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका आने वाला 50 साल का भविष्य तय करने के लिए आनेवाला 5 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। वरना जहां भाजपा सरकार नहीं है। वहां के लोगों तक यह सुविधाएं पहुंचाने में वहां की सरकार रोड़े अटका रहे हैं,दीवार खड़ी की जा रही है। मैं दिल्ली से कितना ही जोर लगा हूं। राजधानी ये लोग मामले को लटका कर बैठ जाते हैं। झारखंड का तेज विकास तभी संभव है। जब दिल्ली और रांची में दोनों जगह एक ही सोच वाली। एक ही उद्देश्य वाली। डबल इंजन की सरकार रहे। इस को ध्यान में रखते हुए आपको फूल छाप पर बटन दबाना है। याद रखिए आपका वोट सिर्फ विधायक बनाने के लिए नहीं है, मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है। विकास करके दिखाने वाली सरकार के लिए है। आपका वोट झारखंड को ही नहीं बल्कि मुझे भी मजबूत करेगा। 

"आपका ही स्नेह व आशीर्वाद ही जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी और देश भर के वामपंथियों को परेशान करता है"

जनसभा में मोदी ने कहा, "यहां मेरा हेलिकॉप्टर पहले आ गया और मैं बाद में आया। आप लोग सोच रहे होगे कि मैं क्यों नहीं आया? मैं पहले अमर शहीद सिद्धो कानो चांद भैरव को श्रद्धांजलि देने गया था। यह सौभाग्य है कि झारखंड विधानसभा चुनाव की आखिरी सभा वीरों की माटी और बाबा बागेश्वर नाथ के सानिध्य में हो रही है।' मोदी ने कहा- मुझे आपका स्नेह और आशीर्वाद मिलता है। यह झामुमो, कांग्रेस, राजद, वामपंथियों को परेशान करता है और उनकी नींद हराम कर देता है। मोदी और भाजपा को मिल रहा देश का प्यार इनको पच नहीं रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून पर कहा-भारत के सभी नागरिक पर इस कानून कोई नुकसान नही

प्रधानमंत्री ने कहा कि कॉन्ग्रेस और उसके साथियों की नकारात्मक सोच को ही देशने नकार दिया। लोगों को डराने को, झूठी बातें फैलाने को उन्होंने अपनी राजनीति का आधार बना दिया था। वे झूठ फैला कर ही डर का माहौल पैदा करके ही उनकी राजनीति चल रही है। अब नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिर से यह सफेद झूठ बोलने लगे हैं। लोगों को डराने लगे हैं। कांग्रेस और उसके ऐसे दलों और वामपंथी पूरी ताकत झोंक दी है। *भारत के मुसलमानों को डराने के लिए ये लोग देश में झूठ और भ्रम का माहौल बना रहे हैं, हिंसा फैला रहे हैं। जबकि यह बात पत्थर की लकीर की तरह साफ है कि नागरिकता संशोधन कानून से भारत के एक भी नागरिक को चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, ईसाई हो या पारसी हो। किसी की भी नागरिकता पर कोई असर नहीं होगा।

शांति से काम होता है तो विपक्षियों के पेट में चूहे दौड़ते हैं- मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि, "भगवान राम 14 साल का वनवास आदिवासियों के बीच गुजारा और इसीलिए यहां राम मंदिर सबकी श्रद्धा का केंद्र है। अयोध्या में राम जन्मभूमि का मामला इतना साल से लटकता रहा, इसका समाधान होना चाहिए था कि नहीं? यह मसला शांति से सुलझना चाहिए था कि नहीं? यह तब क्यों नहीं हुआ? ऐसा इसलिए, वो (कांग्रेस) वही काम करते थे जिसमें उनकी राजनीति की रोटियां सिंकती रहें।" इसका हल कांग्रेस और उसके साथी कभी नहीं चाहते थे। वे सब को डराते रहे। देश अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार करता रहा। हम राष्ट्र नीति पर चले और अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग साफ हो गया। उनके पेट में चूहे दौड़ रहे हैं। आर्टिकल 370 को लेकर भी उन्होंने यही डर दिखाया। अगर 370 को हाथ लगाए . बवाल हो जाएगा। देश का टुकड़ा हो जाएगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर में अलगावाद को बढ़ने दिया। आतंकवाद बढ़ने दिया। वहां से पंडित निकाले गए। यह देखते रह गए। लेकिन निर्णय नहीं किया। आपने जब इस सेवक को फिर आदेश दिया तो आर्टिकल 370 में निकल गया और शांतिपूर्ण तरीके से आज कश्मीर विकास की ओर आगे बढ़ने लग गया। 

20 दिसंबर को इन 16 सीटों पर मतदान होगा

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा। 


नमन

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!