spot_img

देवघर में हो मिलिट्री स्टेशन, खुले डिफेंस रिक्रूटमेंट सेंटर: MP निशिकांत

Edited By: शबिस्ता आज़ाद 

नई दिल्ली।

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बुधवार को सदन में कहा कि संथाल परगना नक्सलवाद और आतंकवाद से ग्रसित है, संथाल परगना क्रुरतापूर्ण स्थिती में खड़ा है. जिससे निकालने के लिए रक्षा मंत्रालय से सांसद ने इस ईलाके के लिए सदन में कई प्रोजेक्ट की डिमांड रखी. 

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर शहर को पर्यटन मंत्रालय ने महत्वपूर्ण शहर के तौर पर अपने लिस्ट में इंक्लूड किया है. धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये शहर महत्वपूर्ण है, जहां मनोकामना लिंग का दर्शन करने प्रत्येक साल पांच करोड़ लोग आते हैं. जिसे इस्टर्न इंडिया का सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है. 

सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में अपनी बातों को रख रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि देवघर में स्ट्रेट्जीक डीआरडीओ का सेंटर है. जिसे बचाने के लिए मिलिट्री स्टेशन की सबसे बड़ी आवश्यकता है. इसलिए देवघर में मिलिट्री स्टेशन की मांग सांसद ने किया.

सांसद ने सदन में पांच मांगें रखी… 

1.  देवघर में मिलिट्री स्टेशन  
2.  देवघर में डीआरडीओ का लैब  
3.  देवघर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री 
4.  गोड्डा में स्वीकृत सैनिक स्कूल जल्द शुरू करने की मांग 
5.  रोजगार के लिए डिफेंस रिक्रूटमेंट सेंटर की मांग

उन्होंने कहा कि उनका इलाका नक्सलवाद और आतंकवाद से ग्रसित है. इस वजह से यहां के लोग विस्थापन और पलायन और अपने देश के खिलाफ सोचनें को मजबूर हैं. इसलिए ये सारे प्रोजेक्ट संथाल परगना के लिए जरूरी है.   


विनायक

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!