देवघर।
विधानसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर पांचवे चरण से संबंधित अधिसूचना जारी होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नैन्सी सहाय व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि देवघर जिला अंतर्गत दो चरणों में मतदान चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित किया गया है। चौथे चरण के तहत 16 दिसम्बर को देवघर एवं मधुपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदान की तारीख सुनिश्चित की गयी और सारठ विधानसभा क्षेत्र हेतु पांचवे चरण में 20 दिसम्बर को मतदान की तारीख सुनिश्चित की गयी है।
पांचवें चरण के लिए सारठ-14, विधानसभा हेतु आज से नोमिनेशन की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। नोमिनेशन का समय पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे के बीच अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। सरकारी अवकाश व चौथे शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया नहीं की जा सकेगी। सारठ विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय, मधुपुर अनुमंडल कार्यालय स्थित भवन में हीं बनाया गया है। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि आर0ओ0 कार्यालय परिसर में 100 मीटर के अंदर अर्थात मुख्य गेट के अंदर सिर्फ तीन ही गाड़ी की अनुमति है। अधिकतम पांच व्यक्ति, यदि बॉडीगार्ड के साथ आ रहे हैं तो उन्हें परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही छोड़ना पड़ेगा। उनको मिलाकर 5 व्यक्ति से अधिक नहीं ला सकते। कोई भी हथियार के साथ प्रवेश नहीं आ सकते। पूरी प्रक्रिया की वीडियों रिकाॅर्डिंग होगी। साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी की जायेगी।
इसके अलावे प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि दिनांक- 26.11.2019 से 03.12.2019 तक नोमिनेशन की तारीख निर्वाचन आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी है। वहीं दिनांक 04.12.2019 को स्क्रूटनी की तारीख एवं 06.12.2019 को नाम वापसी की तिथि सुनिश्चित की गयी है। 20.12.2019 को सारठ विधानसभा चुनाव में मतदान के पश्चात 23.12.2019 को मतगणना की तिथि व 26.12.2019 को चुनाव समाप्ति की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी है।
■ चुनाव में मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजामःजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि नोमिनेशन को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। सारठ विधानसभा क्षेत्र के 376 बूथ व जामताड़ा जिले के 64 बूथ सारठ विधानसभा के क्षेत्र में आगामी 20 दिसम्बर को मतदान किया जाना हैं। चुनाव को लेकर सभी अतिसंवेदनशील, संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ सतत निगरानी की जायेगी। प्रत्येक बूथ में पर्याप्त संख्या में पारा मिलिट्री बल, जिला पुलिस और अन्य बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुढृढ़ करने के उद्देश्य से 79 बूथों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है। इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि वैसे बूथ जहां 700 से ज्यादा मतदाता है, उन बूथों पर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के सहारे मतदाताओं को लंबी कतार या ज्यादा समय तक कतार में रूकने से हो रही समस्याओं से निजात मिलेगा।
■ सारठ विधानसभा
इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 2 लाख 73 हजार 984 मतदाता सूची में दर्ज है, जो कि फाॅर्म-6 के अपडेट होने के बाद कुछ दिनों में मतदाताओं की संख्या और भी बढ़ेंगी। वहीं सारठ विधानसभा क्षेत्र में 3,000 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया गया है।
■ महिला व युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला बूथ व आदर्श बूथ भी बनाए गए है
प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि महिला मतदाताओं को मत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सारठ विधानसभा क्षेत्र में 01 महिला बूथ देवघर व मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनायें गए है। इन बूथों पर सारा कार्य महिलाएं संभालेंगी, ताकि महिलाएं बेहिचक जाकर मतदान कर सके। इसको लेकर महिला अधिकाररियों व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति बूथों पर की जायेगी। इसको लेकर विशेष प्रशिक्षण भी संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को पूर्व में दिया गया है।
इसके अलावा सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 08 आदर्श सह माॅडल बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथों का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इन माॅडल बूथों पर विभिन्न सुविधा के साथ एएमएफ की सुविधा मतदाताओं के लिए उपलब्ध रहेगी।
■ आर0ओ0 सह अनुमंडल कार्यालय परिसर में हेल्प डेस्क के माध्यम से उम्मीद्वारों को मिलेगी सहायता
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि उम्मीद्वारों की सुविधा हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों में आर0ओ0 कार्यालय परिसर में हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के साथ फाॅर्म भरने में होने वाली कठिनाईयों का समाधान भी किया जायेगा।
■ पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त होकर करें मतदान
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम और जिला पुलिस फाॅर्स, केन्द्रीय पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है और आगे भी की जायेगी। अब तक 107 व 116 की कार्रवाई 2671 लोगों पर की गयी है। साथ हीं 113 की कार्रवाई 438 लोगों के विरूद्ध वारेंट जारी की गयी है। साथ ही अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी भी की जा रही है। इसके अलावे सभी अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। समय-समय पर उपायुक्त महोदय व मेरे द्वारा कम प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। साथ ही एफएसटी व एसएसटी टीम द्वारा 24X7 एक्टिव रहकर कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से कैश, लीकर के साथ विभिन्न गैर कानूनी वस्तुओं को लगातार पकड़ा जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 16 दिसम्बर व 20 दिसम्बर को अपने घरों से निकलकर विधानसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें। इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि नामांकन के समय अधिकतम पांच व्यक्ति, यदि बॉडीगार्ड के साथ आ रहे हैं तो उन्हें परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही छोड़ना पड़ेगा। उनको मिलाकर 5 व्यक्ति से अधिक नहीं ला सकते। कोई भी हथियार के साथ प्रवेश नहीं आ सकते। पूरी प्रक्रिया की वीडियों रिकाॅर्डिंग होगी। साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी की जायेगी।
● प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थिति
प्रेसवार्ता के दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि एवं जनसम्पर्क के कर्मी आदि उपस्थित थे।