spot_img

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को किया जागरूक


देवघर।

विधानसभा चुनाव, 2019 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवघर जिलान्तर्गत स्वीव कोषांग के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

इसी कड़ी में देवघर जिला के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान में छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गयी। छात्राओं को अपने परिवार के साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी 16 दिसम्बर व 20 दिसम्बर को अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा मतदान का महत्व बताते हुए मजबूत लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गयी। 


गुरुकुल

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!