संताल परगना के महत्वपूर्ण सीटों में एक दुमका विधानसभा से फिर हेमंत सोरेन झामुमो का चेहरा होंगे। देर से सही लेकिन झामुमो ने आज क्लियर कर दिया कि हेमंत सोरेन ही झामुमो के दुमका से प्रत्याशी होंगे। पिछली बार ज्यादा नही महज 2023 वोट से हेमंत चुनाव हार गए थे। पिछली बार 2014 की तरह इस बार हेमंत सोरेन दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे, बरहेट और दुमका। बरहेट के सिटिंग विधायक भी है वे। ऐसे में दुमका की सियासी काया बेहद रोमांचक हो गई है।
झामुमो ने सारठ से अब तक प्रत्याशी की नहीं की है घोषणा
वही अभी तक झामुमो ने सारठ से अब तक प्रत्याशी की घोषणा नही की है। यहां से भी सिटिंग विधायक रणधीर सिंह सूबे के कृषि मंत्री हैं। यहां से पिछली बार झामुमो को हार सहनी पड़ी थी। दुमका से खुद हेमंत सोरेन और सारठ से शशांक शेखर भोक्ता लड़े थे। इस बार सारठ से कौन लड़ेगा झामुमो की ओर से यह चर्चा सरेआम है। दोनों जगहों पर झामुमो मजबूत रही है। सारठ में शशांक भोक्ता का सिलसिला चुन्ना सिंह और रणधीर सिंह ने तोड़ा। दुमका में झामुमो का सिलसिला लूइस ने तोड़ा। इस बार क्या होगा यह तो समय बताएगा। लेकिन इस बार चुन्ना सिंह पूरा दमखम लगाए हुए हैं। वे जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार 2014 मे झामुमो ने इन्हें छोड़ दिया, इस बार भाजपा ने। ठुकराव को दरकिनार कर चुन्ना झाविमो से फिर भाग्य आजमा रहे। सोशल मीडिया पर इनके समर्थक खूब अपडेट कर रहे। उधर रणधीर भी हर गली हर मुहल्ले हर गांव में जाकर अपनी उपस्थिति दे रहे हैं। लेकिन झामुमो के मोहरे पर सबकी निगाहें टिकी है।
रणधीर का टिकट चुन्ना ने हथियाया
पिछली बार रणधीर सिंह झाविमो की टिकट पर चुनाव लड़ कर जीत हासिल की थी। जितने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और सूबे में मंत्री बन गए। यह प्रकरण हाईकोर्ट में लंबे समय तक चला। इस बार उसी पार्टी (जेवीएम) के टिकट पर चुन्ना आ खड़े हुए हैं। देखना यह है कि जनता किसे सबसे ज्यादा पसंद करती है। हालांकि चुन्ना सिंह को पिछली बार भारी मतों से हार का मुंह देखना पड़ा था। शशांक भोक्ता ही रणधीर के टक्कर में थे। आज कौन किसे टक्कर देगा ये जनता के मन मे बन्द है जो चुनाव के दिन ही खुलेगा।
झामुमो की सातवीं सूची
मधुपुर- हाजी हुसैन अंसारी
बरहेट – हेमंत सोरेन
बोरियो- लोबिन हेम्ब्रम
राजमहल – केताबुद्दीन शेख
लिट्टीपाड़ा – दिनेश विलियम मराण्डी
महेशपुर- स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा- नलिन सोरेन
दुमका- हेमंत सोरेन
जामा- सीता सोरेन
नाला- रविंद्र महतो
पोड़ैयाहाट- अशोक कुमार