देवघर।
देवघर शहर के साइंस एंड मैथेमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव सह विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव को विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियाँ एवं विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है.
डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव को विज्ञान प्रसार द्वारा गुजरात राज्य के राजकोट स्थित दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित अखिल भारतीय विपनेट क्लब सम्मान समारोह में वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सी. राणाडे, नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त डॉ. रामचन्द्रन एवं अर्पित इंजिनीरिंग कॉलेज के वरीय पदाधिकारी के करकमलों से प्रशस्ति पत्र व विज्ञान सम्बन्धित उपकरणों से सम्मानित किया गया।
रामानुजन मैथ्स फॉर्मूला एवं सी. वी. रमण साइंस डिक्शनरी के लेखक डॉ. देव को इसके पूर्व श्रीनिवास रामानुजन राष्ट्रीय शिखर सम्मान तथा चन्द्रशेखर वेंकट रमण राष्ट्रीय शिखर सम्मान पुरस्कार की मानद उपाधि से अलंकृत एवं विभूषित किया जा चुका है। उन्हें यह सम्मान उनके क्लब को गोल्ड केटेगरी में स्थान मिलने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. देव को उनकी इस सफलता की प्राप्ति के लिए उनके शुभचिंतक शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं। पूरे शहर को डॉ. देव पर गर्व है।