धनबाद।
धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर निरसा थाना क्षेत्र के भागबांध में रविवार को मिट्टी में दबकर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई।
हादसे के समय तीनों मिट्टी काटने का काम कर रही थीं। इसी दाैरान मिट्टी धंस गई। स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी के मलबे से शव को निकालने की कोशिश की गयी. घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंची। जेसीबी से मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला गया.
लोगों का कहना है कि दबकर मरने वाली महिलाओं में दो बरवा की एवं एक पूर्वी टुंडी थाना अंतर्गत केंदुआटांड की रहने वाली है। महिलाएं अपने मिट्टी के घरों की पुताई के लिए सादा मिट्टी यहां से लेने के लिए आई थीं। इसी दौरान अचानक धंसान हुआ और तीन महिलाएं काल में समा गईं।
बताया जाता है कि खदान अवैध है जहाँ ग्रामीणों द्वारा सफेद मिट्टी निकाला जाता हैं। फिर इस सफेद मिट्टी को ऊँचे दाम पर बाहर बेचा जाता है। इस मिट्टी से भाखर बनाता है, जिसका प्रयोग देशी शराब के साथ साथ ओर कुछ नशीली प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है।