spot_img

बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला

Oddisa Rail Accident: PM Modi ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया

Reported by: बिपिन कुमार 

धनबाद।

धनबाद बीजेपी महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम के वार्ड 9 के पार्षद सावित्री देवी पर पुटकी थाना क्षेत्र के श्रीनगर के पास पहले तो अपराधियों ने गोली चलाने  का प्रयास किया। असफल होने पर पिस्टल से सर पर जानलेवा हमला कर अपराधी भाग निकले।

मामले के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सावित्री देवी से कुछ दिनों से मुकेश कुमार नामक अपराधी रंगदारी की मांग कर रहा था। हालाँकि यह पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि हमला क्यों और किसने किया। 

बैठक में जा रही थी वार्ड पार्षद 

वार्ड पार्षद सावित्री देवी पर बैठक में जाने के दौरान अपराधियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल को धनबाद केंद्रीय अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। घायल पार्षद के बेटा के माने तो माँ बैठक के लिए घर से निकली थी. वही श्रीनगर के पास आरोपी मुकेश कुमार ने पहले तो गोली चलाने का प्रयास किया। फिर नहीं चलने पर पिस्टल से माँ को और मुझपर हमला कर भाग निकला। पुलिस पुरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!