दुमका।
दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के चम्पातरी संताली टोला में एक व्यक्ति की हत्या गला दबा कर उस वक्त कर दी गयी, जब एक दंपति के बीच चल रहे विवाद में वह सुलझाने गया.
मामले में जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की देर रात चम्पातरी गांव निवासी डिस्को मरांडी और उसकी पत्नी के बीच झगडा हो रहा था. पति द्वारा मारपीट किये जाने पर बचाव के लिए महिला भाग कर पडोसी सुकू मुर्मू के घर पहुंच गयी. पड़ोसी सुकू मुर्मू और उसकी पत्नी उकुमुनी बास्की पति-पत्नी के बीच झगडा को शांत कराने के लिए डिस्को मरांडी के घर पहुंचे. इस पर आग-बबूला डिस्को मरांडी, सुकू मुर्मू से ही झगडने लगा और उसका गला दबाने लगा. दम घुंट जाने से सुकू मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गयी.
हंसडीहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले का अनुसंधा कर रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिस्को मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.