गिरिडीह।
पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित एक किराए के मकान में एक महिला ने अपने बेटे के साथ फांसी लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली है।
मृतका आशीष मुर्मू की 27 वर्षीय पत्नी बेहुला सोरेन और उसका 5 वर्षीय बेटा है। मृतका के पति आशीष मुर्मू की मानें तो वह मजदूरी करने गया था। रात में करीब 8 बजे वह जब घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। जब उसने खिड़की से झांका तो देखा कि उसकी पत्नी और बेटे का शव फंदे में झूला हुआ है।
मामले की जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जांच शुरू कर दिया। मृतिका के पति आशीष मुर्मू से डीएसपी संतोष मिश्रा पूछताछ कर रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से आसपास के लोग सकते में हैं। सभी सोच में पड़े हैं कि आखिर किन कारणों से महिला ने अपने बच्चे के साथ अपनी जान दे दी है। पुलिस भी मामले की गहनता से जांच कर रही है।