spot_img
spot_img

भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमो की उड़ाई गयी धज्जियां

Reported by:आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह।

2019 लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मिया तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। 

पार्टी के कद्दावर नेताओं ने शनिवार को गिरिडीह जिले के लोकसभा क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा निकाली। लेकिन इस दौरान विधायक सहित पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने यातायात की धज्जिया उड़ाते हुए बिना हेलमेट के ही बाइक रैली निकाली। दरअसल पिछले माह ही ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन के द्वारा यातायात माह के मद्देनज़र लोगों को पाठ पढ़ाया था और नियमों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन इन सब से इतर भाजपाईयो ने बाइक रैली में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा दी।

बाइक रैली में किसी भी भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता ने हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक रैली का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में बाइक रैली निकाली गयी। 2019 में दुबारा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प लिए हम लोग शहर भर में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!