spot_img
spot_img

देवघर डीसी ने संत फ्रांसिस स्कूल देवघर को लिखा पत्र

 


देवघर।

दिवंगत पत्रकार विकास कुमार के असामयिक मृत्यु पर पुरी जिला प्रशासन उनके शोक संतत्व परिवार के साथ है।

इस दुख की घड़ी में शरीक होते हुए पिछले सप्ताह जिला प्रशासन की ओर से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी थी। इसी क्रम में आज उनके पुत्र अनुराग वत्स के पढ़ाई के संदर्भ में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के प्रबंधन से स्कूल फी में रियायत देने का अनुरोध किया गया है।

इस बावत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से स्कूल प्रबंधन को पत्र जारी किया गया है।  साथ ही दिवंगत के परिवार को हर सम्भव मदद की बात जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!