spot_img
spot_img

शिवाजी के जीवन पर आधारित नाटक ‘जनता राजा’ का मंचन 22 से,उपराष्ट्रपति कर सकते हैं उद्घाटन

Reported by: बिपिन कुमार

धनबाद।

गुरिल्ला युद्ध के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज नाट्य महोत्सव धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आगामी 22 से 28 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है।

इसी क्रम में 'जनता राजा' नाटक का मंचन 300 कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। नाटक में उनके जीवन दर्शन का सजीव चित्रण पांच तल्ला पंडाल, हाथी , घोड़े, सैनिकों के माध्यम से किया जाएगा। लगभग 18 ट्रकों में नाट्य सामग्री धनबाद पहुंच गई है और उसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। यह जानकारी आज मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने दी।

मीडिया से बात करते हुए मेयर ने कहा कि अब तक हमारे बच्चों को अकबर द ग्रेट, एलेग्जेंडर द ग्रेट पढ़ाने का काम इतिहासकारों ने किया है। भारतीय राजाओं के शौर्य को पर्दे पर उतारने का काम इस नाटक के माध्यम से किया जा रहा है. झारखंड, बिहार और बंगाल में आज तक इस नाटक का मंचन नही हो पाया था। 'जनता राजा' नाटक की 1100 वीं प्रस्तुति धनबाद में होगी और तीनों राज्यों के लोगों के लिए एक अवसर प्रदान किया जाएगा। अपने स्वर्णिम इतिहास से रूबरू होने के लिए।

उपराष्ट्रपति के आने की संभावना: 

नाटक के उद्घाटन के मौके पर उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू  के आने की संभावना है। जनता राजा तीन घंटे की एक महा नाट्य प्रस्तुति है जिसका मंचन पहली दफा 1985 में हुआ था. उसके बाद दुनिया भर में हिंदी, इंग्लिश और मराठी में एक हजार से ज्यादा कार्यक्रम हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!