spot_img
spot_img

चितरंजन रेल इंजन कारखाना में लहराया 100 फीट का राष्ट्रीय ध्वज


जामताड़ा।

चितरंजन रेल इंजन कारखाना में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहराया गया।

रेल कारखाना के जीएम प्रवीण कुमार मिश्र ने देश के करोड़ों जनता की शान और राष्ट्रीय सम्मान को लेकर झंडे को सलामी दी। मौके पर राष्ट्रगान गाया गया. स्काउट गाइड और रेल सुरक्षा बल बैड ग्रुप ने राष्ट्रगान के बेहतरीन धुन बजाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के चितरंजन रेल कारखाना के लिए यह गर्व की बात है कि देश की अमिट शान एवं सम्मान का प्रतीक तिरंगा प्यारा यहां गंगा बोट क्लब में स्थापित किया गया। 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वज से यहां पहुंचनेवाले सैलानियों को देश प्रेम और भक्ति के प्रति भाव जगाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!