spot_img
spot_img
होमखबरयुवाओं की धड़कन से बढ़ता है इंडिया,जब शान से खेल के मैदान...

युवाओं की धड़कन से बढ़ता है इंडिया,जब शान से खेल के मैदान में उतरता है इंडिया:डॉ.निशिकांत 


देवघर।

नेशनल यूथ डे पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने वीडियो सन्देश के ज़रिये युवाओं को खेल-कूद के क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया है. 

खेलो इंडिया थीम पर आधारित इस वीडियो सन्देश के ज़रिये सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने संसदीय क्षेत्र में खेलकूद के बढ़ावे को लेकर आधारभूत संरचनाओं के विकास व निर्माण के बारे में जानकारी भी दी है. सांसद ने कहा है कि झारखण्ड का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स फैसिलिटी रांची के बाद अगर कहीं है तो उनके लोकसभा क्षेत्र में। जहां से बच्चे राष्ट्र ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रौशन करेंगे। 

सांसद ने कहा है कि देश के लिए खिलाड़ी जब पदक जीतकर तिरंगा लहराते है, तो हर भारतवासी गर्व से भर उठता है। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में बने तीन स्टेडियम से ट्रेनिग लेकर यहां के खिलाड़ी भी देश का नाम रौशन करेंगे। 

सांसद ने पैरेंट्स से भी अपील की है कि वह अपने बच्चो को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!