धनबाद।
धनबाद में चल रहे तीन दिवसीय क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन आज धनबाद के मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया गया. जहां देश भर से आए 2020 खिलाड़ी, हजारो आरएसएस कार्यकर्ता के साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और आरएसएस के सरसंचालक मोहन भागवत इस सार्वजनिक आम सभा में शामिल हुए. जहां खुले आसमान के नीचे सूर्य नमस्कार किया गया और जिम्नास्टिक का अद्भुत करतब खिलाड़ियों ने दिखाया।
खेल से चरित्र का निर्माण होता है: संघ प्रमुख
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के सार्वजनिक कार्यक्रम में RSS प्रमुख ने सम्बोधन करते हुए कहा कि सम्पति चली गई तो महेनत करके आ जायेगी। स्वास्थ्य खोया तो जरूर सब कुछ खो देंगे लेकिन अगर चरित्र खोया तो सब कुछ खो दिया। खेल से चरित्र का निर्माण होता है। खेलने के लिए आराम का त्याग करना होता है। अपने अहंकार को पीछे रखकर सबके हित में सोचने की भावना खेल से आती है। खेल न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन बल्कि सार्वजनिक जीवन को उन्नत करता है। कोई राष्ट्र अपना महत्व दुनिया को न सिर्फ सेना बल ,धन बल बल्कि खेल के माध्यम से भी अपना महत्व बताता है। साथ ही कहा कि ओलंपिक में सिरमौर हम हों ये हर एक देश करता है। देश के नागरिक में न सिर्फ शारीरिक क्षमता बल्कि बौद्धिक क्षमता को भी देश बताता है।
झारखण्ड में 4400 पंचायत में 20 लाख की लागत से खेल का मैदान बनाएंगे: मुख्यमंत्री
झारखंड सरकार ने प्रखंड जिला और पंचायत स्तर पर कमल क्लब के माध्यम से खेल को बढ़ावा दे रही है। झारखंड ने चार खेलों की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। तीरंदाजी फुटबॉल समेत अन्य खेलों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। पदक लाने वाले 406 खिलाड़ियों को छात्रवृति सरकार ने दी है। आने वाले बजट में पंचायत स्तर पर 4400 पंचायत में 20 लाख की लागत से खेल का मैदान बनाएंगे। मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए 4 करोड़ झारखण्ड सरकार देगी। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन से सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड के धनबाद में कार्यक्रम आयोजन के लिए क्रीड़ा भारती को आभार है। केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं से देश मे खेल का नया माहौल पैदा हुआ है ।