धनबाद।
रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए धनबाद में जिला प्रशासन और धनबाद नगर निगम जल्द मटकुरिया से आरा मोड़ तक साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा फ्लाईओवर का निर्माण डीएमएफटी फंड से 256 करोड़ रुपये की लागत से करेगी। जिसके लिए धनबाद नगर निगम ने फ्लाई ओवर निर्माण का फ़ाइल राज्य सरकार को टेंडर के लिए भेज दिया है. जिसकी जानकारी धनबाद नगर निगम के मेयर ने मीडिया को दी।
डीएमएफटी फंड से होगा फ्लाईओवर निर्माण:
धनबाद की सड़कों पर रोज-रोज लगाने वाले जाम से धनबाद के आम लोग परेशान थे। जिसके लिए निगम ने फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड की बैठक में लाया। जहा सभी ने एक मत से फ्लाईओवर बनाने की प्रस्ताव को पास कर राज्य सरकार को भेजा था. वही आज धनबाद उपायुक्त ने डीएमएफटी फंड से इस फ्लाईओवर निर्माण करने की स्वीकृति मिली। वही इसके लिए मेयर ने धनबाद उपायुक्त और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। वही फ्लाईओवर निर्माण के बाद बैंक मोड़, गया पुल पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।