गिरिडीह।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज गांव स्थित कुलमती नदी के समीप पेड़ से झूलता एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक का नाम नरेश तुरी बताया जा रहा है जो खुखरा थाना के क्षेत्र अंतर्गत खरपोका पंचायत के लुसियोडीह का रहने वाला है।
बताया जाता है कि मृतक नरेश तुरी कुलमती नदी के समीप ही ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था. अपने ससुराल करपरदारडीह में विगत पांच रहकर मजदूरी का काम करता था। बुधवार को ईंट भट्ठा में देर तक काम करने के बाद मृतक नरेश अपने ससुराल नही पहुंचा, देर रात तक जब मृतक नरेश घर नही पहुंचा तो ससुराल में रह रही मृतक की पत्नी एवं ससुराल के सदस्यों ने खोजबीन शुरू किया। लेकिन रात को पता नही चला। गुरुवार अहले सुबह ससुराल वालों ने नदी तरफ खोजबीन किया तो नरेश तुरी को नदी के बगल पलाश पेड़ से गमछा से फांसी लगाकर लटका देखा गया।
घटना की जानकारी पीरटांड़ पुलिस को दी गई। पीरटांड़ अवर निरीक्षक अनीश पांडेय,सहायक अवर निरीक्षक रामबिनोद सिंह एवं झरि उरांव दल बल सहित घटना स्थल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक नरेश तुरी की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि उनकी शादी विगत पांच वर्ष पूर्व हुआ था। और वह अभी गर्भवती है। फ़िलहाल मौत के कारणों पर ससुराल पक्ष के लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है. लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर नरेश तुरी ने ख़ुदकुशी की है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।