spot_img
spot_img

तीन दिवसीय दौरे पर पाकुड़ आएंगे CM, संगठन की वास्तविक स्थिति से होंगे रूबरू 

Reported by: जयदेव कुमार 

पाकुड़।

पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर में भाजपा संगठन की वास्तविक स्थिति और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास व कल्याणकारी योजनाओं की धरातल स्थिति का जायज़ा राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास आगामी 8 दिसम्बर से लगातर तीन दिनो तक लेंगे ।

2019 के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बनायी गयी प्रमुख टीम बुथ स्तरीय कमिटी का जिले में हाल क्या है. इस बारे में CM जानेंगे और कमिटी में शामिल कार्यकर्त्ताओं से रू ब रू होंगे। सभी बुथो में बुथ कमिटी सही मायने में संगठन के मुताबिक बनायी गई है या नहीं सभी की जानकारी बुथ वार सीधे मुख्यमंत्री संवाद कर लेंगें और उसी दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास तीनो विधानसभा क्षेत्रो के एक-एक गॉव में चौपाल के जरिये ग्रामीणों से सीधी बात करेंगें।

सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की हकिकत मुख्यमंत्री जानेंगे एवं सरकारी योजनाओं पर फोकस भी रहेगा। तीन दिनो तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में पूरी तरह जुट गया है।

डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल , डीडीसी रामनिवास यादव ,एसडीओ जितेन्द्र कुमार देव, जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मुकेश शुक्ला, भाजपा युवाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, नगरध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री बलराम दुबे, तुहीन शुक्ला,,पंकज साहा, सुदीप त्रिवेदी सहित सभी विभागो के अधिकारीयो ने बुथ स्तरीय कार्यक्रम एवं चौपाल के स्थल का निरीक्षण किया । 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!