spot_img

दुमका पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Oddisa Rail Accident: PM Modi ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया


दुमका।

दुमका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिसमे दुमका पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त एलआरपी कर चार हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

इन नक्सलियों से पुलिस को भारी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुआ है। पुलिस को काठीकुंड थाना क्षेत्र के सालदाहा गांव में  नक्सलियों की होने की सूचना मिली थी. जिसमे आधुनिक हथियार और विस्फोटक होने की सूचना भी थी। जिसके आधार पर एसएसबी के साथ जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर छापेमारी की. जिसमे पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

गिरफ्तार नक्सली के पास से 566 जिंदा कारतूस, एक लेपटॉप, पिठ्ठू , नक्सली वर्दी, 11 डेटोनेटर, 10 पीस जिलेटिन के साथ नक्सली साहित्य और कई अन्य समान बरामद किए गए है। पकड़ाए हार्डकोर नक्सली में बाबुजन हेम्ब्रम ,नेल्सन हेम्ब्रम,गोबिंद हेम्ब्रम और बाबूराम हेम्ब्रम हार्डकोर नक्सली है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पकड़ाए नक्सली दुमका सहित अन्य जिलों में कई नक्सली घटना को अंजाम दे चूके है। दुमका पुलिस अधीक्षक की माने तो पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि नक्सलियों को कुछ अत्यधुनिक हथियार और गोलिया सप्लाय करने की सुचना मिली थी. जिसमे उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल कर सकते है। जिसके बाद एसएसबी और जिला पुलिस बल के संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया गया. जिसमे सालदाहा गांव के जंगल में बाबूजन हेम्ब्रम जो नक्सली के सक्रीय सदस्य है, उसके गांव सालदाहा के आस पास घेराबंदी कर छापेमारी की गई. तो वहां से चार नक्सली गिरफ्तार किये गए है और चारों सक्रीय सदस्य नक्सली दस्ते के है। दुमका जिला पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!