जामताड़ा।
जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के खैरबोना पुलिया के पास एक 12 साल के एक किशोर मनोज टुडू की एक अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से मौत हो गयी।
आक्रोशित ग्रामीणों ने नाला-दुमका मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। लोग लाश को बीच सड़क पर रखकर प्रशासन से 5 लाख रुपये मुआवजा की मांग करने लगे।
बताया जा रहा है कि मनोज खैरबोना अपने मामा घर आया था। चंचला बस पकडने के लिए सडक किनारे खडा था। तभी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। लड़के का घर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लखिया गांव में है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।