spot_img
spot_img
होमखबरदिल्ली के डॉक्टर का हत्यारा जामताड़ा से गिरफ्तार

दिल्ली के डॉक्टर का हत्यारा जामताड़ा से गिरफ्तार

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

 


जामताड़ा।

दिल्ली के डॉक्टर मुकीम मोहमद का हत्यारा विशाल उर्फ बंटी को दिल्ली पुलिस ने जामताड़ा से गिरफ्तार किया है।

12 नवम्बर 2018 को डाॅक्टर मुकीम की हत्या गला घोंट कर की गयी थी। डाॅक्टर ने बेटी के निकाह के लिये 9 लाख रूपया जुटा रखा था। उसके साथ में 4 लाख का जेवरात भी खरीदे थे।  इसकी जानकारी डाॅक्टर मुकीम के ड्रेसर इकबाल ने विशाल उर्फ बंटी, रिजवान लखनऊ और रिजवान लख्खीमपुर खिरी को दी। तीनो लूटपाट की मंशा से डॉ मुकीम के घर गए थे। विरोध करने पर डॉ मुकीम की हत्या गला दबाकर कर दी गयी थी. 

घटना को लेकर जहांगिरपूरी थाना में मामला दर्ज हुआ था। इसी दौरान मोबाइल ट्रैकर सिस्टम से विशाल को ट्रेस दिल्ली पुलिस ने किया।  जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जामताड़ा पहुंची और जामताड़ा पुलिस के सहयोग से सदर थाना के नामुपाड़ा मुहल्ले से विशाल पकड़ा गया। पकड़ा गया विशाल उर्फ बंटी रावत जो भलस्वाडी राजीव नगर दिल्ली का निवासी है. जो अपने माँ -बाप के साथ रहता था। जामताड़ा में देह छुपाने के लिए रिशतेदार के घर पर ठहरा हुआ था। 

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!