spot_img
spot_img

सरिया के बिरहोर बस्तियों में पहुंचे SDM, बांटी खुशियां

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

सरिया/गिरिडीह।

सरिया के बिरहोर बस्तियों में रविवार को माहौल उत्साह से भरा हुआ था। महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल ने इनकी सुध लेते हुवे बिरहोर बच्चों के बीच मिठाईयां बांटी।

मौके पर यहां के लोगों का हालचाल लिया गया और इनके सुविधाओं के बावत भी जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान मंदरामों पूर्वी पंचायत स्थित काला पत्थर के बैदा बिरहोर ने बताया कि यहां पीडीएस डीलरों द्वारा अनियमित रूप से राशन की आपूर्ति की जाती है। जिससे लोगों को समय पर भोजन नसीब नहीं हो पाता। वहीं सरकार द्वारा बिजली कनेक्शन तो कराया गया परंतु बिजली बिल के लिए लोग तबाह कर रहे हैं।

इधर, डमरु बिरहोर ने कहा कि अब तक सरकार उन्हें मकान की सुविधा नहीं  दी है। जिसके कारण उन्हें रहने में परेशानी हो रही है। वहीं एक गरीब बिरहोर की बच्ची के हाथ में चोट लगी है लेकिन आर्थिक आभाव के कारण वे उसका इलाज नहीं करा पा रहें हैं। इन मुद्दों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुमंडलाधिकारी श्री मंडल ने चिकित्सा प्रभारी से संपर्क कर उसका इलाज करने को कहा।

इसके पश्चात वे अमनारी पंचायत स्थित बिरहोर टण्डा गए। यहां भी बच्चों के बीच मिठाइयां और वृद्धों के बीच कंबल व बीमार लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण करवाया।

इस मौके पर फार्मासिस्ट निखत परवीन, एएनएम सुनीता कुमारी, जय मनी कुमारी, कमल क्लब अध्यक्ष पिंटू वर्णवाल, उप प्रमुख रामदेव यादव, स्थानीय मुखिया विनोद यादव, बुधन बिरहोर, भीमसेन चौधरी, लखन मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मौके पर एसडीओ श्री मंडल ने बताया कि सरिया के काला पत्थर तथा अमनारी बिरहोर टण्डा में बिरहोर जनजाति के लोगों के रहन-सहन आदि का  जायजा उन्होंने लिया है। इस दौरान कई समस्याएं देखी गई है। जल्द ही सभी समस्याओं को दूर करने की दिशा में पहल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!