spot_img
spot_img
होमखबरछठ की तैयारी अंतिम चरण में,शहर के 38 घाटों का मेयर व नगर आयुक्त...

छठ की तैयारी अंतिम चरण में,शहर के 38 घाटों का मेयर व नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह।

लोक आस्था का महा पर्व छठ की गिरिडीह में तैयारियां अंतिम चरण में है। पूजा से पहले घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम गंभीर है। इसी कड़ी में लगातार मोनिटरिंग भी हो रही है।

यहां के अरगाघाट व अन्य 38 छठ घाटों का निरीक्षण भी हर दिन किया जा रहा है। इस दिशा में मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, नगर आयुक्त गणेश कुमार, एसडीओ राजेश प्रजापति ने छठ घाट सफाई का जायजा लिया। मेयर सुनील पासवान ने बताया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों को साफ कर दिया जायेगा। साथ ही स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। पूजा से पूर्व सारे समस्याओं का निदान कर लिया जाएगा और व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!