जामताड़ा।
जामताड़ा में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. दुष्कर्म के बाद महिला को खेत में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर की है।
बीते रात महिला काली पूजा के अवसर पर मेला देखने पहुंची हुई थी। मौके पर उसका पति उसको मिला और बहला-फुसला के ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और मारपीट भी की. महिला के शरीर पर गहरे ज़ख्म के निशान थे. उसके निजी अंगों में भी गहरे ज़ख्म दिए गए. अहले सुबह लोगों ने उक्त महिला को गंभीर अवस्था में खेत में पाया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना नारायणपुर पुलिस को दी गई। हालाँकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
गंभीर अवस्था में इलाजरत महिला ने बताया कि उसका पति उससे 4 महीने से अलग रह रहा है और उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने अन्य दो और सहयोगी के शामिल होने के बारे में जानकारी दी। महिला ने मारपीट किए जाने की भी बात बताई। महिला को बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हालाँकि पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि दो और लोग साथ थे. लेकिन जाँच के बाद ही इस बात का पता चल पायेगा।