Reported by: जयदेव कुमार
पाकुड़।


पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त आमलागाछी गांव में नशे में धुत्त एक महिला ने लाठी डंडे से एक दंपति की धुनाई दी।


घटना उस समय हुई जब गांव के गादरू पहाड़िया कदम पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव की एक महिला को शराब पीने से मना किया। जिससे शराबी महिला आग बबुला हो गई। लाठी-डंडे से महिला ने दंपति गादरू पहाड़ियां, जबरी पहाड़ीन को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को इलाज के लिए महेशपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। महेशपुर पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर घटना की अनुसंधान में जुटी है।