spot_img
spot_img
होमखबरमैत्रेय स्कूल के बच्चों ने दिया 'ग्रीन दिवाली' का सन्देश

मैत्रेय स्कूल के बच्चों ने दिया ‘ग्रीन दिवाली’ का सन्देश

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी


देवघर। 

मैत्रेय स्कूल देवघर के बच्चों ने शहरवासियों के बीच ग्रीन दिवाली मनाने का सन्देश दिया है. 

दिवाली के अवसर पर मैत्रेय स्कूल देवघर द्वारा ग्रीन दिवाली के तर्ज पर दिवाली में छोड़े जाने वाले पटाखों की वजह से पर्यावरण में होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विद्यालय के सीनियर शाखा के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। फिर बच्चों ने अम्बेडकर पुस्तकालय के समक्ष नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसका विषय पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति सबो को जागरूक करना था। स्कूल के बच्चों ने मिलकर शपथ ली कि वे पटाखे नहीं जलाएंगे और अपने परिवार और दोस्तों के साथ ग्रीन दिवाली मनाएंगे। स्कूली बच्चों ने शहर वासियों से पर्यावरण को बचाने का पैगाम देते हुए ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की. 

इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. विद्यालय के निदेशक सोमेश दत्त मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और पुस्तकालय के संरक्षक सुधीर गुप्ता को कार्यक्रम के आयोजन हेतु विशेष धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!