गिरिडीह।
अभी महज 6 माह पहले ही बड़े अरमानों के साथ इसकी डोली उठी थी। आरोप है कि दहेज लोभियों ने गला घोटकर इसके अरमानों की अर्थी उठा दी।
गुरुवार की सुबह पचंबा के डुमरिया टोला में एक विवाहिता का शव संदेहास्पद परिस्थिति में उसके घर में ही पाया गया। असल में महिला का शव फाँसी के फंदे पर लटका हुआ था।
रोते-बिलखते परिजन
बताया गया कि रामजी यादव की पत्नी पूजा कुमारी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के भी निशान पाए गए हैं। जिससे उसके साथ मार पीट किये जाने की बात भी सामने आ रही है।
जांच करती पुलिस
घटना के बाद मृतक के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है और मायका पक्ष के पहुंचने पर पुलिस भी हरकत में आई है।
दरअसल, मायके वालों का आरोप है कि 6 माह पूर्व पूजा की शादी उचित दान दहेज देकर रामजी यादव के साथ की गई थी। लेकिन शादी के बाद दहेज लोभीयों ने डेढ़ लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। लगातार इसके लिए दबाव भी बनाया गया। लेकिन पैसा नहीं दे पाने के सूरत में आज ससुराल वालों ने पूजा की हत्या गला घोटकर कर दी और खुद घर छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।