गिरिडीह।
न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।
एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस लाइन में जवानों ने शहीदों को सलामी दी। इसके बाद एसपी ने पुलिस संस्मरण दिवस पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में सर्वोत्तम सेवा अपने कर्तव्य क्षेत्र कार्य करते हुए देश के लिए कुर्बान होना है। पुलिस विभाग में हर साल अपना कर्तव्य निभाते हुए सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी व जवान शहीद होते हैं। आज का दिन उन्हीं शहीदों के लिए समर्पित है। पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि देने के बाद संबोधित करते समय एसपी सुरेंद्र झा जवानों की शहादत याद करते हुए भावुक हो गए. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने शस्त्र झुकाकर नम आंखों से शहीदों को सलामी दी।उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। बाद में शहीदों के परिजनों को सम्मान देकर शौर्य दिवस को सफलीभूत किया गया। इस दौरान शहीद के परिजनों ने कहा कि उन्हें गर्व है देश की रक्षा में उनके अपनो ने अपने प्राणों की आहुति दी है।