देवघर।
दो अलग-अलग जगहों पर रफ्तार की कहर ने दो लोगो की जान ले ली। पहला देवीपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर के पास तो दूसरा देवघर कॉलेज के समीप की घटना है।
जानकारी के मुताबिक देवघर की ओर से आ रही इंडिका कार देवीपुर-चितरपुर के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन घायल है. देवघर मोहनपुर से इंडिका कार से कुल पांच लोग रांची जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। जहाँ स्थानीय लोगो की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल भेज भर्ती कराया गया. जहाँ एक 50 वर्षीय व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही सभी तीनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा।
बताया जाता है कि मृतक महेश्वर यादव काफी दिनों से बीमार चल रहा थे और इलाज कराने रांची जा रहे थे।तभी यह हादसा हो गया।
वही दूसरी घटना देर रात की है. जब एक महिला अपने दो बच्चों के साथ दुर्गा पूजा मेला देख कर वापस घर आ रही थी ठीक अपने घर के पास पहुची थी। तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही तेज गति से एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार द. जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए. वही आनन-फानन में सदर अस्प्ताल भेजा गया. जहां दोनों बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया. वही उक्त महिला को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया. जहां देर रात इलाज के क्रम में मौत हो गयी।
घटना के बाद दोनों ही परिवार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चले कि रफ्तार की कहर में जहां दो लोगो की मौत हो गयी वही पांच घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।