spot_img
spot_img

12-13 को भाकपा माओवादी ने किया मधुबन बंद का एलान, बंदी से निबटने के लिए गिरिडीह पुलिस तैयार

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह।

भाकपा माओवादी के उत्तरी छोटानागपुर कमिटी के आह्वान पर आगामी 12-13 को मधुबन बंद का ऐलान किया गया है। 

माओवादियों ने यह बंदी जैन संस्थाओ पर कथित शोषण का आरोप लगाते हुए बंद आहूत किया है. माओवादियों की बंदी से निबटने के लिए गिरिडीह पुलिस तैयार है। एसपी सुरेंद्र झा ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और उनके बंदी की जानकारी आधिकारिक रूप से उन्हें नहीं है। फिर भी अगर नक्सलियों ने बंद बुलाया है तो उनके लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ी रहेगी और पुलिस हरदम एक्शन मोड में नजर आएगी।

उन्होंने कहा कि जब तक गिरिडीह से नक्सलियों का समूल नाश नहीं हो जाता है तब तक पुलिस का अभियान चलता रहेगा।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!