spot_img
spot_img

नशे के सौदागर पर गिरी गाज, कई भट्टी ध्वस्त, धंधेबाज़ फरार  

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह। .

सरिया पुलिस एवं गिरिडीह उत्पाद विभाग के संयुक्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है. एसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ गाँव में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान 7 लोगों के घरों में टीम ने छापामारी कर लाखो रुपए मूल्य के महुआ शराब बनाने की सामग्री को जप्त किया एवं हजारों के शराब नष्ट  किया गया। अभियान की नेतृत्व सरिया अंचल निरीक्षक आर.एन. चौधरी, थाना प्रभारी विकास पासवान, आबकारी विभाग के अंचल निरीक्षक ललित सोरेन कर रहे थे।

मामले की जानकारी देते हुए अंचल निरीक्षक आर.एन. चौधरी ने बताया कि गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ गाँव में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग  720 लीटर अवैध शराब व 2000 किलो जावा महुआ को बरामद किया गया। मामले पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। श्री चौधरी ने बताया कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र के जहां भी अवैध शराब बनाने का काम एवं बिक्री का काम किया जा रहा है वैसे स्थानों की सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!