spot_img
spot_img
होमखबरपत्थर खदान से जुड़े मजदूरों का हड़ताल, पदाधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

पत्थर खदान से जुड़े मजदूरों का हड़ताल, पदाधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Reported by: जयदेव कुमार 

पाकुड़। 

पाकुड़ मालपहाड़ी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरो ने पदाधिकारीओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

मालपहाडी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र के रेलवे साईडिग में मजदूरो ने काम बन्द कर दिया है। मजदुरों ने हरिनडांगा बाजार से गांधी चौक तक विरोध रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने साफ तौर पर कहना हैं कि मजदुरों पर अत्याचार बंद किया जाय। जिला टास्क फोर्स ने विगत 5 अक्टुबर को एक पत्थर खदान में छापेमारी किया मजदुरों का आरोप है कि पदाधिकारियों की टीम ने मैनेजर और मजदुरों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिसके विरोध में मजदुरों ने काम बंद कर विरोध रैली निकाली।

मजदुरों ने मांग किया है कि पदाधिकारी पत्थर उद्योग में काम करने वाले कर्मीयों के साथ सहयोगत्मक व्यवहार करे और मजदुरों का हक दिलाये।सैकडो़ं मजदुरों के आंदोलन करने से रेलवे साईडिंग का काम बंद हो गया है जिसके कारण मालगाडी में पत्थर लोडिंग होना बंद हो गया है। रेलवे और राज्य सरकार को करोड़ो रुपये की नुकसान हो रहा है। पाकुड़ इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहा है। रोजगार का सृजन नहीं है पत्थर उद्योग पर ही मजदूर निर्भर हैं। गांव में काम नहीं है और पत्थर उद्योग बंद होने से मजदुरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पत्थर औद्यिगिक क्षेत्र के रेलवे साईडिंग बन्द हो जाये तो पाकुड़ रेलवे साइडिंग में लगभग दस हज़ार मजदूर आर्थिक संकट बादल छा जायेगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!