spot_img

नशे के सौदागर पर गिरी गाज, कई भट्टी ध्वस्त, एक धंधेबाज़ गिरफ्तार 

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह।

सरिया पुलिस एवं गिरिडीह उत्पाद विभाग के संयुक्त कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है.

एसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर सरिया थाना क्षेत्र के बंदखारो एवं चिचाकी गाँव में अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 लोगों के घरों में टीम ने छापामारी कर लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य के महुआ शराब बनाने की सामग्री को जप्त किया एवं हजारों के शराब नष्ट को किया गया।

अभियान की नेतृत्व सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो, अंचल निरीक्षक आर.एन. चौधरी, थाना प्रभारी विकास पासवान, आबकारी विभाग के अंचल निरीक्षक ललित सोरेन कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया मामले की जानकारी देते हुए श्री महतो ने बताया कि गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बंदखारो तथा चिचाकी गांव में शिव मंडल, भागीरथ मंडल, बबलू मंडल, भोला मंडल, छोटी मंडल व सुरेंद्र मंडल के घर में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 1000 लीटर शराब को जप्त किया गया। वहीं महुआ शराब बनाने में प्रयोग आने वाले जावा महुआ लगभग 3000 किलो जब किया गया।

वहीं इस मामले में संलिप्त भोला मंडल को गिरफ्तार करके उत्पाद विभाग की टीम गिरिडीह ले गई है। मामले पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं एस डी पी ओ श्री महतो ने बताया कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र के जहां भी अवैध शराब बनाने का काम एवं बिक्री का काम किया जा रहा है वैसे स्थानों की सूचना मिलने पर तत्काल छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!