spot_img
spot_img

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Reported by: देवाशीष भारती 

जामताड़ा। 

जामताड़ा पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। मिहिजाम थाना की पुलिस ने शहर के शराब माफिया महादेव के यहां छापेमारी  कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।

जिसमें देसी, मसालेदार देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। कारोबारी यह शराब बिहार ले जाने की फिराक में था। इस बात की जानकारी एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने मिहिजाम थाना परिसर में दी है। उन्होंने जामताड़ा थाना के कई भागों में अवैध शराब अड्डों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी।

वहीं कुण्डहित प्रखंड के अमलादही गांव मे दो गैलन शराब के साथ दो व्यक्तियों को थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह ने गिरफ्तार किया। ये लोग अपने घर मे शराब बना रहा था। साथ ही शराब बनाने की सामग्री भी बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति नित्य गोपाल मंडल और गोबरधन मंडल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!