spot_img
spot_img

पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बस पलटी, एक की मौत, 50 से ज़्यादा घायल


दुमका।

दुमका मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दासोंरायडीह गांव के पास पर्यटक से भरी टूरिस्ट बस पलट गयी।

घटना में एक यात्री की मौत हो गयी जबकि तीन की स्थिति गंभीर।  लगभग 50 से अधिक बस सवार यात्री घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक यूपी राज्य के गोंडा जिला से उड़ीसा के पूरी जगन्नाथधाम जा रहे थे। बस में लगभग 75 यात्री सवार थे। तभी दासोंरायडीह गांव के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गयी. सभी घायलों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर जाँच में जुटी है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!