spot_img
spot_img
होमखबर40 से अधिक बैंक डकैती कांड में शामिल अपराधी बिहार से गिरफ्तार

40 से अधिक बैंक डकैती कांड में शामिल अपराधी बिहार से गिरफ्तार

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

Reported by: बिपिन कुमार

धनबाद।

धनबाद पुलिस और एसटीएफ बिहार की टीम ने सहजानंद नगर के एक मकान में किराए पर रहने वाले माधव दास उर्फ अमरेंद्र कुमार माधव उर्फ सुमित कुमार मित्तल को गिरफ्तार किया है। जो पांच राज्यो में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार से अधिक रुपए की कर चुका है डकैती।

झारखंड में भी कई लूट कांड में है शामिल माधव दास:

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि उपरोक्त आरोपी मिहिजाम (जामताड़ा) में बैंक ऑफ बड़ौदा से 59 लाख, मिहिजाम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 4 लाख 20 हजार, गिरिडीह के यूको बैंक से 28 लाख, दुर्गापुर देना बैंक से 13 लाख, चंद्रपुर यूको बैंक से 6 लाख, रोहतास से 62 लाख की बैंक डकैती के अलावा उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में लूट कांड में शामिल था। अपराधी 40 बैंक डकैती कांडों में संलिप्त है। आरोपी ने करीब एक करोड़ से अधिक का निवेश रियल एस्टेट में किया है। 

बिहार एसटीएफ टीम को मिली थी छुपे होने की सूचना: 

एसएसपी ने बताया कि बाराचट्टी (गया) थाना कांड संख्या 452 / 18 दिनांक 9.7.2018 में राजेश कुमार दास को उड़ीसा में सोना लूट कांड में गिरफ्तार किया गया था। उसी के स्वीकारोक्ति बयान पर माधव दास को धनबाद सदर थाना सहजानंद नगर में अशोक कुमार के घर से गिरफ्तार किया गया। वह अशोक कुमार के घर में किराए पर रहता था।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!