Reported by: बिपिन कुमार
धनबाद।
धनबाद के लोदना ओपी क्षेत्र चटकरी जोड़िया में एक बच्चे का शव मिला है। जोड़िया में स्नान कर रहे लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस शव को पानी से नहीं निकाला। बच्चे का शव सिर से कमर तक प्लास्टिक से बंधा हुआ था।
महज कुछ ही दूरी पर है लोदना ओपी:
जोड़िया में स्नान करने वाले लोगों की नजर पानी में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। बताया जा रहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को देखकर वापस लौट गई। बच्चे की उम्र करीब 4 से 5 साल बताई जा रही है।