spot_img
spot_img
होमखबरधनबाद: पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी के साथ...

धनबाद: पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बैलगाड़ी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन 

Reported by:बिपिन कुमार  

धनबाद।

देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में आज बैलगाड़ी, ठेला गाड़ी एवं रिक्शे में जुलूस निकालते हुए डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

बैलगाड़ी और ठेले रिक्शा पर पहुंचे थे कांग्रेसी:

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सब्जियों की माला पहने नजर आए। साथ ही एलपीजी के खाली सिलेंडर एवं बाइक ठेले में लोड के शहर का भ्रमण किया।जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थों के मूल्यों में भी वृद्धि हो रही है. महंगाई चरम पर होने के कारण एक आम आदमी दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग सरकार से की है मांगे नहीं माने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. 

कांगेस जिलाध्यक्ष और धनबाद थाना प्रभारी के बीच धक्का-मुक्की:

अपने प्रदर्शन के दौरान धनबाद समाहरणालय पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता और धनबाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के बीच धक्का-मुक्की भी दिखा। दरअसल, समाहरणालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रदर्शन के दौरान धनबाद इन्स्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक सिंह वहाँ पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समाहरणालय परिसर से बाहर निकालने लगे। इस बीच थाना प्रभारी द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वृजेंद्र सिंह के भी कमर में हाथ लगा उन्होंने बाहर जाने को कहा, पहले तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसपे ध्यान नहीं दिया, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा तीन-चार बार समाहरणालय परिसर से बाहर करने के इस अंदाज पर वह आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष ने थाना प्रभारी को हिदायत भरे लहजे में होश में रहने को कहा, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजिया करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। वही धनबाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक सिंह ने स्थिति को भांपते हुए अपने आप को शांत रखना ही उचित समझा।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!